फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers of Khainuri have been on strike for one month for road improvement.

Chamoli News: सड़क सुधारीकरण के लिए एक माह से धरने पर डटे खैनुरी के ग्रामीण

Fri, 09 Feb 2024 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 09 Feb 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Khainuri have been on strike for one month for road improvement.
फोटो
विज्ञापन




चमोली। सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर खैनुरी गांव के ग्रामीणों का पिछले एक माह से चल रहा क्रमिक धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। ग्रामीण पांच जनवरी से गांव के पास प्रतीक्षालय में धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक अपर चमोली-खैनुरी सड़क पर सुधारीकरण का काम शुरू नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

कहा कि पिछले पांच साल से सड़क आपदा से बदहाल स्थिति में है। उन्होंने शीघ्र सड़क का सुधारीकरण कराने, सड़क को आरटीओ से पास कराने, सड़क को पीएमजीएसवाई से हटाकर लोनिवि को हस्तांतरित करने, सड़क किनारे से चमोली बाजार के लिए सप्लाई हो रही पेयजल लाइन को अन्यत्र शिफ्ट करने और सड़क निर्माण में ली गई ग्रामीणों की नाप भूमि का मुआवजा शीघ्र देने की मांग उठाई। कहा गया कि प्रशासन की ओर से भी आंदोलनकारियों की कोई सुध नहीं ली जा रही है। इस मौके पर रघुवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, भरत सिंह, सोबत सिंह, खीमसिंह, मनोज सिंह, जयवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed