{"_id":"6ae87bc014dbeece780cf529","slug":"villagers-in-dumak-are-unable-to-get-their-crops-to-the-market-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121736-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डुमक के ग्रामीण बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डुमक के ग्रामीण बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे फसलें
Mon, 02 Nov 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गांव में नहीं सड़क, बरसात से पैदल रास्ता हुआ उबड़-खाबड़
पाणा और ईराणी गांव को जोड़ने वाली सड़क भी बनी खतरनाक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सड़क सुविधा के अभाव और गांव का पैदल रास्ता बदहाल होने से डुमक गांव के ग्रामीण आलू, राजमा और चौलाई सहित अन्य कृषि उत्पादों को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीते वर्षों तक वे अपनी पीठ पर आलू व अन्य उत्पादों को लादकर बाजार तक पहुंचाते थे। मगर इस बार बरसात से पैदल रास्ता भी बदहाल है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
निजमुला घाटी के पाणा और ईराणी गांव को जोड़ने वाली सड़क भी कई स्थानों पर बदहाल है। ग्रामीण वाहन से आवाजाही करने के बजाय पैदल चलना सुरक्षित समझ रहे हैं। यही स्थिति कुजौं-मेकोट और कौंज-पोथनी गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की भी बनी है। ग्रामीण क्षतिग्रस्त सड़कों पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। डुमक विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान यमुना देवी और राजवीर नेगी ने बताया कि गांव में राजमा, आलू और चौलाई का अच्छा उत्पादन होता है लेकिन सड़क सुविधा न होने और बरसात में पैदल रास्ता खराब होने से कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि राज्य गठन के बाद से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। मगर अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।