फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers from labor to build culverts.

श्रमदान से किया ग्रामीणों ने पुलिया का निर्माण

Sat, 03 Sep 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Sat, 03 Sep 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
Villagers from labor to build culverts.
चमोली के जोखना आला के ग्रामीण नंदाकिनी नदी पर लकड़ी के पुल का निर्माण करते हुए। - फोटो : Amar Ujala

झूला पुल निर्मित न होने से परेशान ग्रामीणों ने सरकारी तंत्र का मुंह ताकने के बजाय स्वयं ही अस्थायी पुलिया का निर्माण कर दिया है। तीन सालों से नंदाकिनी नदी पर झूला पुल निर्मित न होने से परेशान जोखना आला के ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए सात किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी।

विज्ञापन


वर्ष 2013 की आपदा में नंदाकिनी नदी पर निर्मित पुलिया बह गई थी।  वर्ष 2015 में लोनिवि की ओर से नंदाकिनी नदी पर झूला पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। पुल निर्माण को स्वीकृति मिल जाने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। ऐसे में ग्रामीणों ने लकड़ी से स्वयं ही अस्थाई पुल निर्माण कर दिया।
विज्ञापन


जोखना आला के ग्राम प्रधान दौलत सिंह बिष्ट बताया कि गांव में बैठक कर ग्रामीणों ने अस्थाई पुल निर्माण पर सहमति जताई और श्रमदान कर पुल निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इधर, मुख्य विकास अधिकारी मंगेश घिल्डियाल का कहना है कि नदी में पानी कम होने के बाद पुल निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही लोनिवि से पुल निर्माण संबंधी प्रगति के बारे में जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed