फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers carried the transformer on their shoulders and carried them to the village

ग्रामीणों ने कंधे पर ट्रांसफार्मर ढोकर गांव तक पहुंचाया

Tue, 17 Aug 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers carried the transformer on their shoulders and carried them to the village
निजमुला घाटी के ग्राम पगना में ट्रांसफार्मर ले जाते गांव के युवक। - फोटो : GOPESHWAR
दशोली ब्लॉक के निजमुला घाटी के पगना गांव का ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण गांव में 12 दिनों से बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। ग्रामीणों के बार-बार आग्रह करने पर ऊर्जा निगम ने मंगलवार को गांव के लिए ट्रांसफार्मर तो दिया, लेकिन इसे गांव तक पहुंचाने के लिए मजदूरों की व्यवस्था नहीं की। ऐसे में गांव के युवाओं ने एकजुटता दिखाई और लगभग चार क्विंटल ट्रांसफार्मर को कंधे पर ढोकर करीब दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई तय कर ट्रांसफार्मर गांव तक पहुंचाया।
विज्ञापन

पगना गांव में 100 परिवार रहते हैं। बीते सात अगस्त को बारिश के दौरान गांव में बिजली लाइन पर लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिससे गांव में बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। ऐसे में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद विभाग ने मंगलवार को क्षेत्र में ट्रांसफार्मर तो पहुंचाया, लेकिन इसको गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की। इस पर गांव के युवक खुद सड़क पर पहुंच गए और लकड़ी के डंडों पर ट्रांसफार्मर बांधकर करीब दो किमी चढ़ाई चढ़कर चार क्विंटल के ट्रांसफार्मर को गांव तक पहुंचा दिया। गांव के युवक मंगल दल अध्यक्ष मकर सिंह फरस्वाण, भरत सिंह, अनिल, कुलदीप, प्रदीप, संतोष, मनोज, पूरण सिंह, भीम सिंह, ताजबर और हिम्मत सिंह आदि ने ट्रांसफार्मर को गांव तक पहुंचाने में सहयोग किया। इस संबंध में यूपीसीएल गोपेश्वर के प्रभारी अधिशासी अभियंता एनएस चौहान ने बताया कि ट्रांसफार्मर ले जाने के लिए मजदूरों की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन गांव के उत्साहित युवाओं ने स्वयं ही ट्रांसफार्मर को गांव तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गांव में जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed