फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers angry with eviction notice continue to protest in tehsil

Chamoli News: बेदखली के नोटिस से नाराज ग्रामीणों का तहसील में धरना जारी

Mon, 17 Mar 2025 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 17 Mar 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry with eviction notice continue to protest in tehsil
थराली। वर्षों से वन भूमि पर काबिज परिवारों को वन विभाग की ओर से बेदखली के नोटिस के विरोध में प्रभावित गांवों के ग्रामीणों का धरना तहसील में सोमवार को 21वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे कूनी, पारथा और बूला के ग्रामीणों ने एसडीएम थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर वन भूमि पर मालिकाना हक दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रभावित परिवारों ने कहा कि वे लंबे समय से वन भूमि पर रह रहे हैं और उनके मकान व गोशाला भी बनी है। ऐसे में वन विभाग की ओर से बेदखली का नोटिस देकर उन्हें बेदखल किया जा रहा है। नोटिस के विरोध में थराली और देवाल के प्रभावित परिवारों ने 24 फरवरी से धरना शुरू किया था जो सोमवार को 21वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठने वालों में प्रेम राम, बलवंत राम, इंद्री राम, पानी राम, दरवान राम, धनुली देवी, साबुली देवी और गोविंद राम आदि शामिल थे। वहीं इस संबंध में डीएफओ बदरीनाथ सर्वेश कुमार दुबे का कहना है कि एनजीटी के आदेशों के अनुसार बेदखली के नोटिस दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed