फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers angry over delay in road construction

Chamoli News: सड़क निर्माण में देरी पर भड़के ग्रामीण

Sat, 16 May 2026 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 16 May 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over delay in road construction
ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराने की उठाई मांग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पोखरी। सड़क निर्माण कार्य शुरू करने में हो रही देरी पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द सड़क पर कार्य आरंभ करने की मांग की है।

पोखरी-नखोलियाना-चोपड़ा सड़क के शेष आधे हिस्से में लंबे समय से कार्य बंद पड़ा है। सड़क संघर्ष समिति की ओर से डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि ग्रामीणों ने लंबे संघर्ष के बाद 2014-15 में नौ किमी लंबी इस सड़क को स्वीकृत करवाया। चोपड़ा से खड़की तक साढ़े चार किमी काम करने के बाद निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। कुछ समय पहले इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी कर दी लेकिन निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क बनने से चोपड़ा, नालडंंगा, तुमड़ी, गनियाला, किमगैर, खड़की, किमखोली, गोदी, चमेठी आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगी। इस क्षेत्र के लोगों को आज भी पोखरी बाजार आने के लिए एक से दो किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन




ज्ञापन भेजने वालों ने सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष मयंक वैष्णव, सचिव मधुसूदन चौधरी, संतोष चौधरी, कुंवर सिंह चौधरी, राजेंद्र कोठियाल, रमेश चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जल्द निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed