फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   village people face problem in bridge.

पीएमजीएसवाई की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी

Wed, 08 Jun 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Wed, 08 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

दशोली ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की लापरवाही चलते जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे है। यहां पीएमजीएसवाई पोखरी की ओर से चमोली-लासी-सरतोली मोटर मार्ग पर मजोठी गदेरे में निर्माणाधीन मोटर पुल का निर्माण कार्य वर्तमान तक पूर्ण नहीं हो पाया है। जिससे यहां पुल के नीचे से वाहनों की आवाजाही हो रही है।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि बीते तीन माह से निर्माण करने वाले ठेकेदार ने पुल का निर्माण कार्य आधे में छोड़कर कार्य बंद कर दिया है, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


बता दें कि चमोली-लासी-सरतोली मोटर मार्ग के निर्माण के दौरान वर्ष 2014 में मजोठी गदेरे में पीएमजीएसवाई की ओर से पुल निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन कार्य शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही पुल का निर्माण कार्य बंद हो गया। इसके बाद क्षेत्रवासियों के आंदोलन करने पर पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ लेकिन एक वर्ष तक चले पुल निर्माण कार्य के बाद बीते मार्च माह में एक बार फिर पुल का निर्माण कार्य बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल निर्माण न होने क्षेत्र के मजोठी, सेम डुंग्रा, नवा, मैड-ठेली, नैथोली, सरतोली और भतंग्याला गांवों के 5 हजार ग्रामीण प्रतिदिन यहां पुल के नीचे से होकर गुजर रहे वाहनों से आवाजाही करने को मजबूर हैं। जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, गंभीर सिंह और विक्रम बर्त्वाल का कहना है कि कई बार पुल निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की गई।


इधर, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन का कहना है कि चमोली-लासी- सरतोली मोटर मार्ग पर पुल निर्माण में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। निर्माण कार्य में विभागीय अधिकारियों के लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed