फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Village head returned to team to take sample

सैंपल लेने गई टीम को ग्राम प्रधान ने लौटाया

Thu, 15 Oct 2020 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Village head returned to team to take sample
शासन के निर्देश पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव और बाजारों में जाकर कोरोना जांच के लिए सैंपल ले रही है। त्योहार को देखते हुए भी कीर्तिनगर तहसील में प्रतिदिन 100 सैंपल लेने का लक्ष्य है, लेकिन व्यापारी और ग्रामीण सैंपल देने से कतरा रहे हैं। देवप्रयाग तहसील के एक गांव में जब टीम ग्रामीणों के सैंपल लेने पहुंची, तो ग्राम प्रधान ने लिखकर दे दिया कि ग्रामीण सैंपलिंग नहीं करवाएंगे। किसी को कोरोना नहीं होने की जिम्मेदारी वह लेते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने बताया कि व्यापार मंडल से सैंपलिंग के लिए वार्ता हुई थी, लेकिन व्यापारियों ने मना कर दिया। उनको रेपिड या आरटीपीसीआर का विकल्प दिया गया है। त्योहार के सीजन में संक्रमण बढ़ने का खतरा है। जांच फ्री होने के बावजूद लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी लोगों को मनाया जा रहा है। यदि सहयोग नहीं किया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं पौड़ी बाजार क्षेत्र में सीआरटी टीम 12 अक्तूबर से व्यापारियों के कोरोना सैंपल ले रही है। नोडल अधिकारी सकलानंद नौटियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को टीम ने 232 सैंपल लिए, जबकि टीम अभी तक 677 व्यापारियों के कोरोना सैंपल ले चुकी है। सीआरटी टीम में डॉ. पंकज जुयाल, निखिलेश रावत, प्रदीप कंडारी, प्रशांत विलियम, सुबोध खुगशाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली जिले में 18, रुद्रप्रयाग में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। चमोली जिले में बृहस्पतिवार को 18 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसमें कर्णप्रयाग से 6, पुलिस लाइन गोपेश्वर से 6, ल्वाणी ( घाट) से 2 तथा देवाल, सुनाऊ, छिनका व कोठियालसैंण से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। कोरोना वायरस से जिले में अब तक 1357 लोग संक्रमित हुए हैं। हालांकि इसमें से 1089 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।
वहीं रुद्रप्रयाग जिले में दो दिन में कोरोना के 13 नए मामले आए हैं। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 877 हो गई है, जिसमें 166 एक्टिव हैं। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों को माधवाश्रम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड मेें भर्ती किया गया है। जबकि 5 मरीज अगस्त्यमुनि आइसोलेशन वार्ड में हैं।

टिहरी : आठ लोग पॉजिटिव
नई टिहरी। जिले में बृहस्पतिवार को आठ कोरोना पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2785 तक पहुंच गई, जिनमें से 2645 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि कीर्तिनगर ब्लॉक क्षेत्र में चार, चंबा दो और भिलंगना, प्रतापनगर में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोग स्थानीय हैं, जिन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। 2112 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं जाखणीधार के गेंवली में कोटेश्वर जाने वाली सड़क किनारे हिंदुस्तान कंपनी के कर्मचारियों के कैंप को कंटनेमेंट जोन से बाहर किया गया है। यहां पर 28 सितंबर को 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed