फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vehicles will pass through tunnel in Patalganga

भूस्खलन क्षेत्र पातालगंगा में टनल से गुजरेंगे वाहन

Thu, 29 Oct 2020 08:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will pass through tunnel in Patalganga
बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन क्षेत्र पातालगंगा में जल्द ही वाहन टनल से गुजरेंगे। यहां भूस्खलन क्षेत्र में 85 मीटर लंबी टनल का काम अंतिम चरण में है। टनल से आवाजाही शुरू होने पर चारधाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही सीमा क्षेत्र में सेना की राह भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत पीपलकोटी से लगभग आठ किमी दूर पाताल गंगा में टनल का निर्माण किया गया है। यहां करीब सौ मीटर हिस्से में वर्ष 2013 से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे यात्राकाल में तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात में यहां सफर जोखिमभरा हो जाता है। बदरीनाथ हाईवे चीन सीमा क्षेत्र को भी जोड़ता है। अब यहां 85 मीटर लंबी टनल बनने से तीर्थयात्रियों के साथ ही सेना के जवानों की राह भी आसान हो जाएगी। एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक संदीप कार्की का कहना है कि टनल पर अंतिम चरण का कार्य चल रहा है। यहां से जल्द ही वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed