Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vehicles crawled along the roads; police worked hard to clear the traffic jams.

Chamoli News: सड़कों पर रेंगते रहे वाहन, जाम खुलवाने में पुलिस ने बहाया पसीना

Fri, 06 Nov 2026 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 06 Nov 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
Vehicles crawled along the roads; police worked hard to clear the traffic jams.
फोटो
विज्ञापन

मुख्य बाजार, पंचपुलिया और उमा देवी तिराहे पर लगी वाहनों की कतारें
ट्रैफिक संभालने में पुलिस के छूटे पसीने
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। धनतेरस पर दिनभर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। अलग-अलग स्थानों पर जाम लगने से वाहन रेंगरेंग कर आगे बढ़ रहे थे। पुलिस के अधिकारी और जवानों को ट्रैफिक बहाल रखने के लिए जमकर पसीना बहाना पड़ा। जाम के कारण बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। हाईवे पर भी लोग जाम में देर तक फंसे रहे।
शुक्रवार को धनतेरस के कारण सुबह से ही बाजार में भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मुख्य बाजार, उमा देवी तिराहा, पेट्रोल पंप आदि स्थानों पर लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। वहीं बढ़ते वाहनों के दबाव को झेलने में यहां की सड़कें नाकाम रहीं। खास तौर पर तिराहों पर टर्निंग प्वाइंट जाम के हॉट स्पॉट बने। ऐसे में मुख्य बाजार, पंचपुलिया और उमा देवी तिराहे पर जाम लगने से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कोतवाली निरीक्षक विनोद थपलियाल, चौकी प्रभारी वीर पाल नेगी सहित पुलिस और होमगार्ड के जवान अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था में जुटे थे लेकिन भारी संख्या में वाहनों और लोगों के होने से दिनभर जाम लगता रहा। जगह-जगह पुलिस वन वे व्यवस्था कर वाहनों को आगे भेजा। पुड़ियाणी के ग्राम प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि वे सामान लेने यहां पहुंचे थे लेकिन एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में कई घंटे लग गए।
विज्ञापन


इंसेट
वाहनों का इंतजार करते रहे लोग
कर्णप्रयाग। दूर-दराज से अपने गांव लौट रहे लोगों को वाहन न मिल पाने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। पोखरी, नारायणबगड़, आदिबदरी, भलसौं, नौटी आदि क्षेत्रों में जाने वाले वाहन कुछ सेकेंड में ही भर जा रहे थे। सवारी अधिक होने से लोगों को वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा था। ऐसे में लोगों ने बुकिंग के जरिये गंतव्यों तक पहुंचने की व्यवस्था बनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed