{"_id":"6a3d28eb4019d296b20eae0a","slug":"vehicle-hits-crush-barrier-one-passenger-injured-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-124786-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वाहन क्रश बैरियर से टकराया, एक यात्री चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वाहन क्रश बैरियर से टकराया, एक यात्री चोटिल
Thu, 25 Jun 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ के दर्शन से लौट रहे यात्रियों का एक वाहन बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा के पास अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे क्रश बैरियर से टकरा गया। वाहन में बैठे आठ यात्रियों में से एक महिला चोटिल हो गई। पुलिस के अनुसार घायल महिला को साथ में आए अन्य लोग खुद अस्पताल ले गए। संवाद
नगर पालिका ने व्यापारियों को बांटे कूड़ेदान
कर्णप्रयाग। नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता अभियान के तहत नगर के व्यापारियों को कूड़ेदान बांटे। तहसील वार्ड के सभासद सम्पूर्णानंद ने बताया कि नगर पालिका नगर को साफ-सुथरा रखने पर विशेष ध्यान दे रही है। पहले चरण में व्यापारियों को कूड़ेदान दिए गए हैं। दूसरे चरण में वार्डों को स्वच्छ रखने के लिए घर-घर जाकर कूड़ेदान बांटे जाएंगे। तहसील निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि दुकानों में कूड़ेदान होने से गंदगी नहीं फैलती है। अजय सिंह, मनोज और अतुल किमोठी ने नगर पालिका की इस पहल पर खुशी जताई। संवाद