फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vehicle fell into the ditch, the death of mother and son.

वाहन खाई में गिरा, मां-बेटे की मौत

Fri, 11 Nov 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नारायणबगड़ (चमोली)
अमर उजाला ब्यूरो/ नारायणबगड़ (चमोली) Updated Fri, 11 Nov 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
Vehicle fell into the ditch, the death of mother and son.
accident

देहरादून से थराली जा रही टैक्सी कालजाबर में अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला और 108 सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


देहरादून से शुक्रवार को सवारियां लेकर थराली जा रही टैक्सी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मींगगदेरा के नजदीक कालजाबर में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें पौड़ी निवासी 32 वर्षीय रामेश्वरी देवी और उसके पांच वर्षीय बेटे हिमांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके थराली जा रही थी।
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष थराली पंकज पोखरियाल, चौकी प्रभारी दीपक रावत, कांस्टेबल सुरेश सिंह आदि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को पीएचसी नारायणबगड़ में भर्ती कराया गया। पीएचसी के डा. दीपक बिष्ट और डा. नवीन डिमरी ने बताया कि जगमोहन और सुजान सिंह की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के घायल

- जगमोहन सिंह फर्स्वाण (38) पुत्र केएस फर्स्वाण बूंगा।
- विनोद राणा (37) पुत्र भरत सिंह उत्तरकाशी।
- अंजू राणा (33) पत्नी वीरेंद्र राणा रूइसाणा थराली।
- भरत सिंह (24) पुत्र रणजीत सिंह बूंगा थराली।
- लक्ष्मण सिंह (18) राम सिंह रतगांव थराली।
- सुजान सिंह (60) निवासी रतगांव थराली।
- जितेंद्र सिंह रावत (35) एलएस रावत केरा थराली।
- रविभूषण (38) राजेंद्र प्रसाद केरा थराली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed