{"_id":"672a1cb3d038c81d230a4a67","slug":"vehicle-crashes-into-river-one-dead-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-108973-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरा वाहन, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरा वाहन, एक की मौत
Tue, 05 Nov 2024 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 05 Nov 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
तीन लोग थे सवार, एक लापता, एक अस्पताल में भर्ती
टीएचडीसी कंपनी की परियोजना साइट पर थे कार्यरत
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। हेलंग में टीएचडीसी कंपनी की परियोजना साइट पर जा रहा एक वाहन देर रात दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। दो लोग वाहन से छिटककर खाई में जा गिरे जबकि एक लापता हो गया। खाई से निकालकर दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की मौत हो गई। जबकि लापता की तलाश की जा रही है।
विष्णुगाड पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का वाहन (कैंपर) साइट पर जा रहा था। रात करीब 10:40 मिनट पर वाहन अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन नदी में गिरने के दौरान दो लोग छिटककर खाई में जा गिरे जबकि एक वाहन के साथ बह गया। दुर्घटना की सूचना पर ज्योतिर्मठ पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र से दो लोगों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया। ज्योतिर्मठ थाना प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि उपचार के दौरान अनुराग (23) पुत्र चंडी लाल, निवासी गुलाबकोटी की मौत हो गई। जबकि वाहन चालक सावन (28) पुत्र सुरेंद्र, निवासी पाखी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं वाहन में सवार तीसरा व्यक्ति चंद्र सिंह निवासी देवग्राम उर्गम लापता है जिनकी तलाश की जा रही है। हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है।