फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vegetable and flower seeds given to villagers

Chamoli News: ग्रामीणों को दिए सब्जियों और फूलों की बीज

Wed, 08 May 2024 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 08 May 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
Vegetable and flower seeds given to villagers
नारायणबगड़। हेल्पेज इंडिया की ओर से संचालित स्वावलंबन परियोजना के तहत ग्राम पंचायत जुनेर तथा धुलेट गांव के 40 परिवारों को सब्जियों व फूलों के बीज वितरित किए गए। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में हेल्पेज इंडिया के परियोजना प्रबंधक राजीव रंजन राय ने किसानों को सब्जी और फूलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया। बताया कि नारायणबगड़ के 20 गांवों में स्वावलंबन परियोजना चलाई जा रही है। कार्यक्रम में कलस्टर समन्वयक गजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि ने भी उत्पादन की जानकारी दी।संवाद
विज्ञापन


जड़ी बूटी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया
नारायणबगड़। आदर्श ग्राम पंचायत सणकोट की प्रधान अंशी देवी की पहल पर दिल्ली की संस्था उद्योगनि ने गांव के किसानों को जड़ी-बूटी के कृषिकरण के लिए प्रोत्साहित किया। संस्था ने काश्तकारों के साथ बैठक कर स्थानीय वातावरण में उत्पादित की जाने वाली जड़ी-बूटियों की जानकारी दी। बताया कि लेमनग्रास, कैमोमाइल, रोजमेरी, कुटकी आदि जड़ी-बूटियों के कृषिकरण के इच्छुक काश्तकारों को संस्था निःशुल्क बीज और पौधे देगीघ। साथ ही विपणन की व्यवस्था संस्था स्वयं करेगी। इस मौके पर 50 काश्तकारों ने पंजीकरण कराया। इस मौके पर प्रधान अंशी देवी बुटोला, उद्योगनि संस्था के ब्लॉक प्रबंधक लक्ष्मण रावत, क्षेत्र समन्वयक भगत बिष्ट, उपप्रधान प्रेम बुटोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


सड़क किनारे से हटाए वाहन, जाम से मिली निजात
नारायणबगड़। बाजार में रोज-रोज लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने बुधवार को हाईवे किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को हटाने का अभियान शुरू किया। वाहन हटने से यहां लोगों को जाम से निजात मिली। पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के सहयोग से यह अभियान चलाया गया। चौकी प्रभारी बीएल रौंठा ने कहा कि बाजार में हाईवे पर बेवजह खड़े किए जाने वाले वाहनों को हटाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed