{"_id":"581774aa4f1c1bc132435b20","slug":"valley-of-flowers-was-closed-to-visitors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों के लिए बंद हुई फूलों की घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों के लिए बंद हुई फूलों की घाटी
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Mon, 31 Oct 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व धरोहर फूलों की घाटी सोमवार को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद हो गई। सोमवार को दोपहर बारह बजे के बाद घांघरिया में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने घाटी के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया। इस वर्ष घाटी के सैर-सपाटे पर पहुंचने के लिए सैलानियों का रिकार्ड बना।
विज्ञापन
इस वर्ष दस हजार सैलानी घाटी के दीदार के लिए पहुंचे। एक जून को फूलों की घाटी सैलानियों की आवाजाही के लिए खुली थी। सोमवार को घाटी बंद होने तक दस हजार सैलानी घाटी के सैर-सपाटे पर पहुंचे, जो अभी तक के सालों की सबसे अधिक संख्या है।
विज्ञापन
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप वन संरक्षक चंद्रशेखर जोशी का कहना है कि शीतकाल में फूलों की घाटी आम जन मानस के लिए बंद रहती है। इस दौरान घाटी में फूलों के बीजों का अंकुरण होता है।
विज्ञापन