फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Valley Bridge connecting Malari Highway poses a threat

मलारी हाईवे को जोड़ने वाले वैली ब्रिज को बना खतरा

Sun, 20 Jun 2021 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Valley Bridge connecting Malari Highway poses a threat
लगातार बारिश से ऋषि गंगा उफान पर है, जिससे नदी पर मलारी हाईवे को जोड़ने वाले वैली ब्रिज को खतरा हो गया है। ब्रिज के निचले हिस्से से भू-कटाव शुरू हो गया है, जबकि एप्रोच रोड भी नदी में समा गई है, जिससे पुल का आधार खोखला होता जा रहा है। यदि बारिश फिर जारी रही तो वैली ब्रिज नदी में बह जाएगा, जिससे नीती घाटी के गांवों का संपर्क जिले के अन्य क्षेत्र से कट जाएगा। हालांकि बीआरओ ब्रिज को सुरक्षित करने में जुट गया है।
विज्ञापन

7 फरवरी को ऋषि गंगा में आई बाढ़ के कारण यहां बना 90 मीटर मोटर पुल गया था। तब बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने यहां वैली ब्रिज स्थापित किया था।
बारिश के कारण शनिवार को चीन सीमा क्षेत्र की ओर से वैली ब्रिज की एप्रोच रोड करीब 15 मीटर तक ध्वस्त हो थी। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि वैली ब्रिज के सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं रैणी में 100 मीटर तक हाईवे की नई कटिंग की जा रही है, इसके बाद ब्रिज की एप्रोच रोड बनाई जाएगी। मौसम सामान्य होने पर हाईवे को सुचारु करने का कार्य तेजी से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed