{"_id":"6adc9d0a2bcea970160287ac","slug":"seminar-organized-to-facilitate-access-to-government-schemes-chamoli-news-c-48-1-sdrn1013-127474-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए गोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए गोष्ठी आयोजित
Sat, 24 Oct 2026 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
नंदासैंण।
ग्राम पंचायत ऐरोली में किसान खेत बचाओ अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कृषि, उद्यान और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी रईस ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जैसी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उद्यान पर्यवेक्षक सत्येंद्र नेगी ने पॉलीहाउस, वर्मी कम्पोस्ट, मशरूम उत्पादन, कीवी, सेब की खेती और मधुमक्खी पालन की संभावनाओं पर जानकारी दी। उन्होंने किसानों को स्वरोजगार और आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। राजस्व उपनिरीक्षक गुलशेर अली ने खाता-खतौनी, दाखिल-खारिज सहित राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना रहा। इस मौके पर ग्रामीण कृषक मौजूद रहे। संवाद
प्रधान संगठन का 27 अक्तूबर को गैरसैंण विधानसभा घेराव
गैरसैंण। उत्तराखंड प्रदेश प्रधान संगठन ने सरकार की कथित उपेक्षा और ग्राम पंचायतों के अधिकार सीमित किए जाने के विरोध में आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। संगठन ने आगामी 27 अक्तूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। संगठन लंबे समय से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। ठोस कार्रवाई न होने से प्रधानों में भारी रोष है। संगठन का आरोप है कि सरकार लगातार ग्राम पंचायतों के अधिकारों को सीमित कर रही है। घेराव कार्यक्रम के लिए सभी प्रधानों, ब्लॉक अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों को 27 को गैरसैंण खेल मैदान में प्रातः 11 बजे बुलाया गया है।