{"_id":"67cd8a9fc9df4fbe7b06113d","slug":"uttarakhand-won-gold-and-bronze-medals-in-gulmarg-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-111205-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गुलमर्ग में उत्तराखंड ने जीता स्वर्ण और कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गुलमर्ग में उत्तराखंड ने जीता स्वर्ण और कांस्य पदक
Sun, 09 Mar 2025 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 09 Mar 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो
खेलो इंडिया के तहत चल रही राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में चल रही खेलो इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने दो पदक जीते हैं। महिला वर्ग में एक स्वर्ण जबकि पुरुष वर्ग में एक कांस्य पदक उत्तराखंड की झोली में आया है।
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में खेलो इंडिया की राष्ट्रीय शीतकालीन प्रतियोगिताएं रविवार 9 मार्च से शुरू हुईं जो 12 तक चलेंगी। प्रतियोगिता के पहले दिन ही उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ खाता खोल दिया। गुलमर्ग में उत्तराखंड की 38 सदस्यीय टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई है। स्की माउंटेनिंग की महिला वर्ग में मेनका गुंजियाल ने स्वर्ण पदक और पुरुष वर्ग में मयंक डिमरी ने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। स्की कोच विकेश डिमरी ने बताया कि प्रतियोगिताएं 12 मार्च तक होंगी। खिलाड़ियों से सभी प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।