{"_id":"5dcfa2138ebc3e54bb6a372e","slug":"uttarakhand-weather-update-snowfall-in-hemkund-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः हेमकुंड साहिब में कई दिनों से बर्फबारी, दो फिट तक बर्फ जमा हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः हेमकुंड साहिब में कई दिनों से बर्फबारी, दो फिट तक बर्फ जमा हुई
Sat, 16 Nov 2019 12:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपाट बंद होने के बार आज तड़के हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। जिससे यहां दो फिट तक बर्फ जमा हो गई है। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में कई दिनों से बर्फबारी हो रही है। घांघरिया में भी बर्फ जमी हुई है। वहीं देहरादून में धूप खिली हुई है। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ तक मौसम सुहावना हो गया है। यहां धूप खिली है। चमोली में भी चटख धूप खिली है। यमुनोत्री घाटी में बादलों के बीच हल्की धूप आ-जा रही है।
विज्ञापन
चार जिलों में आज भी हल्की बारिश-बर्फबारी
प्रदेश के चार जिलों में आज भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का भी अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। रविवार को ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रह सकती है।
विज्ञापन