फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   US city won two, Chamoli and Champawat won one match each

यूएस नगर ने दो, चमोली व चंपावत ने जीते एक-एक मैच

Mon, 11 Nov 2019 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
US city won two, Chamoli and Champawat won one match each
राज्य स्थापना दिवस पर शुरू हुई अंडर 14 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को सुपर लीग मुकाबले शुरू हुए। चार मुकाबलों में दो यूएस नगर ने जबकि एक-एक मैच चमोली व चंपावत ने जीते। बागेश्वर दोनों मैच हार गई। मंगलवार को शेष दो लीग मैचों के बाद सर्वोच्च अंक वाली दो टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को मैचों का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज भंडारी ने किया। पहला सुपर लीग मुकाबला यूएस नगर और चमोली के बीच हुआ, जिसे यूएस नगर ने 2-1 से जीत लिया। यूएस नगर के प्रिंस ने तीसरे और लावेश कुमार ने 24वें मिनट में एक-एक गोल किए। जबकि चमोली की ओर से एकमात्र गोल अभिषेक ने 25वें मिनट में किया। दूसरे मैच में चंपावत ने बागेश्वर को 3-1 से हराया। चंपावत के राहुल ने मैच के तीसरे, अमित ने 11वें और राहुल ने 24वें मिनट में एक-एक गोल किए। बागेश्वर की ओर से एकमात्र गोल 23वें मिनट में उमेश धामी ने किया। तीसरा लीग मैच यूएस नगर और बागेश्वर के बीच एकतरफा रहा। यूएस नगर ने प्रिंस के 10वें, 18वें मिनट में दो और लावेश कुमार के सातवें मिनट और दीपांशु असवाल के 46वें मिनट में किए एक-एक गोल के दम पर 4-0 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

चौथे मैच में चमोली ने चंपावत को 4-1 से हराया। चमोली के विष्णु विनय ने 19वें, 36वें मिनट में दो गोल और तरुण पुरोहित ने चौथे और प्रभाकरण ने 10वें मिनट में गोल दागे। चंपावत की ओर से एक मात्र गोल अमित ने मैच के 30वें मिनट में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
आज लीग के बाद होगा फाइनल मुकाबला
गोपेश्वर। मंगलवार (आज) को सुपर लीग का पांचवां मैच चमोली और बागेश्वर के बीच होगा, जबकि छठा मैच चंपावत और ऊधमसिंह नगर के बीच होगा। अपराह्न तीन बजे से फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed