{"_id":"67c1a52204a9086ee1065bf9","slug":"upper-bazaar-bypass-remained-closed-for-three-hours-due-to-falling-of-trees-gopeshwar-news-c-48-1-kpg1001-112884-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पेड़ टूटने से तीन घंटे बंद रहा अपर बाजार बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पेड़ टूटने से तीन घंटे बंद रहा अपर बाजार बाईपास
Fri, 28 Feb 2025 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 28 Feb 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो
वन वे में लगता रहा जाम, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मिलकर हटाया पेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। भारी बारिश के कारण अपर बाजार बाईपास पर एक पेड़ टूटकर आ गिरा। बाईपास बंद होने से यहां वन वे में जाम लगता रहा। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने मशीनों की मदद से पेड़ को काटकर हटाया और यातायात सुचारु किया गया।
दो दिन से रही मूसलाधार बारिश से नैनीताल हाईवे पर सुभाषनगर तिराहे के पास अपर बाजार बाईपास में सुबह सात बजे करीब एक पेड़ टूटकर आ गिरा। ऐसे में ग्वालदम, थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण सहित कुमाऊं से आने वाले वाहनों को तिराहे से मुख्य बाजार की ओर वन वे से आवाजाही करनी पड़ी और यहां जाम लगता रहा। करीब दस बजे यहां पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने जेसीबी व मशीनों की मदद से पेड़ को काटकर हटाया गया।
देवाल-खेता सड़क सुयालकोट में बंद, 15 से अधिक वाहन फंसे
देवाल। बृहस्पतिवार से लगातार हो रही बारिश से लोनिवि की देवाल-खेता मानमती सड़क भूस्खलन जोन सुयालकोट में बंद हो गई है। सड़क बंद होने से इस सड़क पर 15 से अधिक वाहन फंसे हैं। दो दिन से यहां पर हो रही बारिश के बारण सुयालकोट में मलबा आ रहा है। सड़क बंद होने से इस क्षेत्र के मोपाटा, नलधूरा, खेता, मानमती, चोटिंग, हरमल, उदयपुर, चनियाली, रामपुर, तोरती, झलिया, उपथर, धारकुंवरपाटा आदि गांव की करीब दस हजार की आबादी का संपर्क कट गया है। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता सचिन अशोक ने बताया कि डिवीजन की तीन सड़कें बंद हुईं जिसमें से नलगांव-भटियाड़ा सड़क खुल गई है। सुयालकोट में मलबा हटाने के लिए जेसीबी भेज दी गई है जबकि नंदकेशरी-ग्वालदम सड़क भी बंद है। संवाद