फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Upanayana ceremony of four students was performed

Chamoli News: चार छात्रों का उपनयन संस्कार किया

Sun, 10 Aug 2025 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 10 Aug 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
Upanayana ceremony of four students was performed
फोटो
विज्ञापन

थराली। श्रीबदरीनारायण संस्कृत विद्यालय रायकोली सिनई तल्ली में उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के चार छात्रों का उपनयन संस्कार किया गया। साथ ही छात्रों को गुरुमंत्र की दीक्षा भी दी गई। इस दौरान बधाण मंडल की महिलाओं ने बाल ब्रह्मचार्यों को मंगल स्नान कराया और फिर यज्ञोपवीत धारण करवाया गया। यज्ञोपवीत धारण करने के बाद माता-पिता से प्रथम भिक्षा ग्रहण करने के बाद रायकोली ग्रामवासियों ने ब्रह्मचार्यों को भिक्षा दी और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। यज्ञोपवीत के साथ ही संस्कृत दिवस, रक्षाबंधन व उपाकर्म पर्व भी हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक एवं युवा महिला कथावाचक राधिका जोशी, नवीन जोशी, आचार्य विवेकानंद एवं संतोष चंदोला आदि मौजूद थे। विद्यालय के प्रबंधक नवीन जोशी ने बताया कि सोमवार को कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed