फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Ukrand will contest all 70 assembly seats in the state'

‘राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा उक्रांद’

Thu, 07 Oct 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
'Ukrand will contest all 70 assembly seats in the state'
गोपेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी। - फोटो : GOPESHWAR
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि दल आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेगी। दल ने पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग की थी और अब राज्य का संवारने का जिम्मा भी दल ही उठाएगा।
विज्ञापन

गोपेश्वर में उक्रांद की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों में उत्तराखंड की भोली भाली जनता को पैसे और शराब का प्रलोभन देकर सत्ता हथियाने की होड़ मची है। इस बार इनके मनसूबे पूरे होने नहीं देंगे। उक्रांद पूरे दमखम के साथ विधानसभा चुनाव में प्रतिभाग करेगी। उक्रांद को मजबूती देने का काम किया जा रहा है। पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव में दल प्रतिभाग करेगा। उन्होंने राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कृषि विश्व विद्यालय स्थापित करने की पैरवी की। काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राज्य में मूल निवास की बाध्यता होनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष किशन सिंह मेहता, मदन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार शाह, बदरीनाथ विधानसभा प्रभारी बच्चीराम उनियाल, कस्बी लाल शाह, जिला महामंत्री सर्वेश्वर प्रसाद पुरोहित, संगठन मंत्री दिगंबर सिंह, भगत सिंह कुंवर, कुंवर सिंह दानू और देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग विस से उमेश खंडूड़ी होंगे यूकेडी के प्रत्याशी
कर्णप्रयाग। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से विस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी उमेश खंडूड़ी होंगे। कहा कि भाजपा सरकार के 2018 में बनाए गए भू-कानून का यूकेडी कड़ा विरोध करती है। उन्होंने राज्य में सख्त भू कानून बनाने और संविधान की धारा 371 लागू करने की मांग की। कहा कि पार्टी सत्ता में आने पर राज्य के प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी मुहैया कराएगी। इस मौके पर उमेश खंडूडी़, जिलाध्यक्ष अरुण शाह, किशन सिंह, विनोद नेगी, केएल शाह, कुंवर सिंह, दीपक कुमेड़ी, शैलैंद्र प्रसाद, इंद्र सिंह और बलवीर लडोला मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed