फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   UKRAND burns VIP's effigy, demands CBI probe

Chamoli News: उक्रांद ने जलाया वीआईपी का पुतला, सीबीआई जांच की मांग

Sat, 03 Jan 2026 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 03 Jan 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
UKRAND burns VIP's effigy, demands CBI probe
गोपेश्वर में अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का पुतला फूंकते उक्रांद कार्यकर्ता। संवाद
गोपेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले की सीबीआई जांच करवाने की भी मांग उठाई है। उक्रांद कार्यकर्ता शनिवार को गोपेश्वर बस स्टैंड तिराह पर एकत्रित हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी को सजा दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार आखिर सीबीआई जांच से पीछे क्यों हट रही है। जिन कथित वीआईपी का नाम सामने आ रहा है उनकी जांच करायी जानी चाहिए। इस मौके पर दल के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण, महिला अध्यक्ष पुष्पा झिंक्वाण, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित, जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट, दीपक राणा, सौरभ बिष्ट, धर्मेंद्र फरस्वाण, दिगपाल बिष्ट, राहुल कठैत, सतेंद्र फर्स्वाण, रुचि, रिया, नीतू, मुस्कान, शिवांग आदि मौजूद रहे।

गोपेश्वर में अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का पुतला फूंकते उक्रांद कार्यकर्ता। संवाद

गोपेश्वर में अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का पुतला फूंकते उक्रांद कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed