{"_id":"666c3feedf74a0708e0a5a98","slug":"two-youths-who-stole-cash-from-the-ashram-arrested-sent-to-jail-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-106573-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आश्रम से नकदी चुराने वाले दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आश्रम से नकदी चुराने वाले दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
Fri, 14 Jun 2024 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम के एक आश्रम में पुताई करने वाले दो युवकों ने आश्रम से 45 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बदरीनाथ क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार को योग क्रिया आश्रम के मैनेजर टी सत्यनारायण ने बदरीनाथ कोतवाली में तहरीर दी कि उनके बक्से से 45 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। उन्होंने आश्रम में पुताई करने वाले दो युवकों पर शक जताया। कहा कि दोनों घटना के बाद से गायब हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बदरीनाथ थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, पूछताछ और सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी सनफराज आलम (22) निवासी ग्राम किशनपुर पोस्ट निशंधरा जिला बहादुरपुर और हसन रैजा (19) निवासी ग्राम विशनपुर जिला किशनगंज बिहार को तीन घंटे के भीतर ही बदरीनाथ बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनसे चोरी की गई नकदी भी मिली है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद