फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two youths who stole cash from the ashram arrested, sent to jail

Chamoli News: आश्रम से नकदी चुराने वाले दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

Fri, 14 Jun 2024 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 14 Jun 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Two youths who stole cash from the ashram arrested, sent to jail
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम के एक आश्रम में पुताई करने वाले दो युवकों ने आश्रम से 45 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बदरीनाथ क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को योग क्रिया आश्रम के मैनेजर टी सत्यनारायण ने बदरीनाथ कोतवाली में तहरीर दी कि उनके बक्से से 45 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। उन्होंने आश्रम में पुताई करने वाले दो युवकों पर शक जताया। कहा कि दोनों घटना के बाद से गायब हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बदरीनाथ थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, पूछताछ और सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी सनफराज आलम (22) निवासी ग्राम किशनपुर पोस्ट निशंधरा जिला बहादुरपुर और हसन रैजा (19) निवासी ग्राम विशनपुर जिला किशनगंज बिहार को तीन घंटे के भीतर ही बदरीनाथ बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनसे चोरी की गई नकदी भी मिली है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed