फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two youths jailed in case of death of teenager

किशोर की मौत के मामले में दो युवकों को जेल

Thu, 05 Mar 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two youths jailed in case of death of teenager
निगोमती नदी में मछली मारते वक्त करंट लगने से किशोर की मौत के मामले में गिरफ्तार दो युवकों को न्यायालय में पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

आलीसाल गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर की तीन मार्च को मछली का शिकार करते वक्त करंट लगने से मौत हो गई थी। त्रिशुला पटवारी वृत्त के राजस्व उपनिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि किशोर के साथ दो युवक भी मछली मारने गए थे। उन्होंने मछली मारने के लिए नदी में करंट डाला था, तभी किशोर करंट की चपेट में आ गया। मामले में प्रथम दृष्ट्या किशोर के साथ गए सेम गांव निवासी अंकित रावत और सांकरी निवासी नंदन सिंह भंडारी को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed