{"_id":"66c20080aed24f6331091b47","slug":"two-youths-injured-in-collision-between-truck-and-bike-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-108219-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल
Sun, 18 Aug 2024 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 18 Aug 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गैरसैंण। मेहलचौरी बाजार के समीप नैनीताल हाईवे की संकरी पुलिया पर ट्रक ओर बाइक की टक्कर हो गई और बाइक सवार दोनों युवक गदेरे में जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में भर्ती कराया।
रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे दिल्ली की ओर से आ रही एक बाइक कर्णप्रयाग की तरफ से आ रहे ट्रक से जा टकराई और गदेरे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार हीरा सिंह (30) पुत्र दीवान सिंह और विजय सिंह (32) पुत्र मानसिंह दोनों निवासी घड़ियाल, गैरसैंण घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पुलिया संकरी होने के साथ ही सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी है। संवाद