फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two shooters also called from Haridwar to pile up man-eating guldar

आदमखोर गुलदार को ढेर करने के लिए हरिद्वार से भी दो शूटर बुलाए

Sun, 05 Jul 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Two shooters also called from Haridwar to pile up man-eating guldar
आदमखोर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने हरिद्वार से भी दो शूटरों को बुला लिया है। यहां पहले से ही दो शिकारी लखपत सिंह रावत और जॉय हुकिल तैनात हैं। रविवार को डॉ. प्रशांत और जहीर बख्शी ने भी गुलदार को मारने के लिए मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के त्यूला, भ्याड़ी, गैरबारम आदि गांवों के लोगों में आदमखोर गुलदार खौफ बना है। गुलदार अब तक एक चार वर्षीय बालक तथा 12 साल की एक बालिका को अपना शिकार बना चुका है। इसके अलावा वह कई पशुओं को भी मार चुका है। गुलदार की दहशत के चलते शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बीती 30 जून को वन विभाग ने गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने के बाद उसे मारने के लिए दो शिकारियों लखपत सिंह रावत और जॉय हुकिल को तैनात किया था।
रेंजर जुगल किशोर चौहान के मुताबिक क्षेत्र बड़ा होने और गुलदारों की संख्या अधिक होने के कारण दो और शिकारियों को गुलदार मारने के लिए बुलाया गया है, ताकि जल्द से जल्द ग्रामीणों को खौफ से छुटकारा दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed