{"_id":"6683eabd139389dc3501a048","slug":"two-roads-remained-closed-for-12-hours-more-than-30-vehicles-remained-stranded-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-106868-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli Rainfall: बारिश के बाद मलबा आने से 12 घंटे बंद रहीं दो सड़कें, 30 से अधिक वाहन फंसे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli Rainfall: बारिश के बाद मलबा आने से 12 घंटे बंद रहीं दो सड़कें, 30 से अधिक वाहन फंसे रहे
Tue, 02 Jul 2024 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:25 PM IST
सार
मूसलाधार बारिश से निर्माणाधीन सड़क का मलबा आने से नंदकेशरी में थराली-देवाल सड़क सोमवार रात 10 बजे बंद हो गई। ग्रामीण सड़क होने के कारण यहां रात में वाहन नहीं चले।
विज्ञापन
धरातल्ला सड़क के मलबा से थराली- देवाल सड़क नंदकेशरी में बंद, कई बाहन फंसे रहे
विस्तार
निर्माणाधीन धरातल्ला सड़क नंदकेशरी बस्ती के लिए मुसीबत बन रही है। यहां बारिश में मलबा लगातार थराली-देवाल सड़क पर आ रहा है जिससे कीचड़ हो रही है और इस मलबे से थराली-देवाल सड़क भी बंद हो रही है। मंगलवार रात को बंद हुई यह सड़क करीब 12 घंटे बाद खुली। ऐसे में यहां आने जाने वाले 30 से अधिक वाहन और लोग फंसे रहे। कई ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर रास्ता पार किया। जबकि सुयालकोट में बंद देवाल-खेता सड़क भी भूस्खलन के कारण 12 घंटे बंद रही।
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से निर्माणाधीन सड़क का मलबा आने से नंदकेशरी में थराली-देवाल सड़क सोमवार रात 10 बजे बंद हो गई। ग्रामीण सड़क होने के कारण यहां रात में वाहन नहीं चले। मगर मंगलवार की सुबह छह बजे जैसे ही वाहन यहां पहुंचने लगे तो जाम लगने लगा। देवाल से देहरादून जाने वाली रोडवेज सहित 30 से अधिक वाहन यहां फंस गए। निर्माणाधीन धरातल्ला सड़क के मलबे की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण मलबा नंदकेशरी बस्ती व खेतों में चला गया। मलबे के कारण यहां कीचड़ हो गया।
विज्ञापन
Badrinath Master Plan : अलकनंदा का जलस्तर बढ़ने से बह गया वैकल्पिक मार्ग, रिवर फ्रंट का काम बंद
विज्ञापन
इसके बाद यहां जाम लगने की सूचना लोगों ने पीडब्ल्यूडी को दी। पीडब्ल्यूडी ने आठ बजे जेसीबी भेजी और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दस बजे दोनों सड़कों को खोल दिया गया। दूसरी ओर सुयालकोट में बंद देवाल-खेता सड़क भी भूस्खलन के कारण 12 घंटे बंद रही। ग्रामीण भुवन चंद्र, हुकम सिंह, अमूल सिंह, देवी दत्त, रमेश आदि ने विभाग से सड़कों के किनारे नाली और स्कबर बनाने की मांग की। वहीं लोनिवि के ईई दिनेश मोहन गुप्ता ने बताया कि शीघ्र धरातल्ला सड़क के मलबे की व्यवस्था की जाएगी।