{"_id":"57b9d2b14f1c1b8d63d4f0c9","slug":"two-quintals-of-oil-lit-everlasting-lamp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो क्विंटल घी का अखंड दीया जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो क्विंटल घी का अखंड दीया जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sun, 21 Aug 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
हाट गांव के शिव मंदिर में अखंड ज्योति यज्ञ के दौरान दियों से सजाया गया शिव लिंग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाट गांव में स्वामी श्रीश्री तिरुज्ञानानंदा महाराज ने अखंड ज्योति यज्ञ आयोजित किया। हाट शिव मंदिर में शाम पांच बजे तमिलनाडु से आए 30 श्रद्धालुओं ने दो क्विंटल घी का अखंड दीया जलाया।
विज्ञापन
रविवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी हाट गांव के शिव मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान हुए। बताया जा रहा है कि जब बदरीनाथ धाम के लिए तीर्थयात्रियों का पैदल आवागमन होता था तो उस दौरान हाट गांव में तीर्थयात्रियों का पड़ाव हुआ करता था।
विज्ञापन
यहां बेलपत्री का घना जंगल में शिव लिंग मौजूद है। बताया जाता है कि प्राचीन समय में तमिलनाडु के एक तीर्थयात्री ने मंदिर में तीन साल तक कठोर तप किया था, जिसके बाद वे यहां से अंर्तध्यान हो गए थे। तभी से इस स्थान पर तमिलनाडु के श्रद्धालु प्रतिवर्ष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर पुननन्यान सुंदरम, शिव कुमार, तिलक बदी, शिव स्वामी, जय लक्ष्मी, मनि अम्मा, डा. तंगरदि, सनमुख सुंदरम और के रंगनाथन आदि मौजूद थे। सोमवार को श्रद्धालुओं का दल बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगा।