{"_id":"684480399cf9d1c5a0092ff9","slug":"two-policemen-suspended-for-creating-ruckus-after-drinking-alcohol-chamoli-news-c-5-1-drn1020-710615-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: शराब पीकर हंगामा करने पर दो पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: शराब पीकर हंगामा करने पर दो पुलिसकर्मी निलंबित
Sat, 07 Jun 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ने की कार्रवाई
गोपेश्वर। शराब पीकर हंगामा करने के मामले में गोपेश्वर थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो पुलिस कांस्टेबल भी शामिल हैं, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
शनिवार को गोपेश्वर पुलिस थाने में सूचना मिली कि बाजार में कुछ युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। नशे में वाहनों को रोक रहे हैं और राहगीरों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार किया और उनका मेडिकल कराया, जिसमें अत्यधिक शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपियों में आरक्षी प्रवेश और आरक्षी दिनेश दोनों निवासी पुलिस लाइन गोपेश्वर और मोहित निवासी ब्रह्मणसैण गोपेश्वर शामिल हैं।
एसपी सर्वेश पंवार ने आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा की जाने वाली अनुशासनहीनता या गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में जांच की जा रही है। पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।