फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two more people died of corona infection

कोरोना संक्रमण से पीड़ित दो और लोगों की मौत

Sat, 17 Apr 2021 09:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Two more people died of corona infection
पोखरी ब्लॉक के कुमेड़ा गांव निवासी एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की गांव में ही मौत हो गई। उसे खांसी, जुकाम और बुखार था। व्यक्ति की मौत से गांव में दहशत है। वहीं नई टिहरी में भी एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएचसी पोखरी के चिकित्सा अधीक्षक डा. मोहमद आसिफ ने बताया कि 69 वर्षीय व्यक्ति खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित था। परिजन उनको 15 अप्रैल को उपचार के लिए रुद्रप्रयाग ले गए, जहां उनकी कोरोना जांच की गई और दवाइयां लेकर वह घर आ गए। 16 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई लेकिन सुबह ही गांव में ही उनकी मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से गांव में दहशत है। गांव के समीप स्थित राजकीय इंटर कॉलेज सरमोला का संचालन 21 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। प्रधानाचार्य के आग्रह पर खंड शिक्षाधिकारी डा. भास्कर चंद्र बेवनी ने विद्यालय बंद कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं चमोली जिले में शनिवार को कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं नई टिहरी में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। मोलधार सी ब्लॉक निवासी महिला (50) को शुक्रवार शाम बुखार की शिकायत पर परिजन उसे जिला अस्पताल बौराड़ी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें कोविड अस्पताल नरेंद्रनगर रेफर कर दिया। नरेंद्रनगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। नरेंद्रनगर अस्पताल के सीएमएस डा. नीरज राय ने बताया कि महिला की कोविड जांच कराई गई, जिसमें वह पॉजिटिव आई। कोविड नियमों के तहत महिला का चंद्रेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed