फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two elderly people died in Corona in Pauri district

पौड़ी जिले के कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों की मौत

Tue, 03 Nov 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two elderly people died in Corona in Pauri district
कोरोना संक्रमित पौड़ी जिले के दो बुजुर्गों की मौत हो गई। पौड़ी निवासी एक बुजुर्ग को खांसी और सांस लेने में दिक्कत थी जबकि सतपुली निवासी एक बुजुर्ग महिला की संक्रमण से जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

एकेश्वर ब्लाक के कोविड सहप्रभारी डॉ. शिवम चौधरी ने बताया कि सतपुली तहसील निवासी वृद्धा (90) के परिवार में एक वाहन चालक के संक्रमित होने के बाद वह संपर्क सूची में थी। 23 अक्तूबर को वृद्धा और उसके परिजनों का कोरोना सैंपल लिया गया था। 27 अक्तूबर को आई रिपोर्ट में वृद्धा सहित उसके परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। तब से वृद्धा को होम आइसोलेट किया हुआ था। राजस्व उपनिरीक्षक वेद प्रकाश पटवाल ने बताया कि वृद्धा की मंगलवार को मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की टीम ने पीपीई किट पहनकर वृद्धा का गांव के घाट पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के कोविड अस्पताल में भर्ती जिला मुख्यालय पौड़ी के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि एक नवंबर को पौड़ी के कंडोलिया से बुजुर्ग (65) को मेडिकल कॉलेज लाया गया। बुजुर्ग को बलगम के साथ खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव आने पर उसे कोविड आईसीयू में भर्ती किया गया। मंगलवार दोपहर में संक्रमित की मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने मौत की वजह अचानक हृदय एवं फेफड़ों का काम करना बंद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर समेत 16 संक्रमित
कोटद्वार/श्रीनगर। क्षेत्र में एक किशोर (14) समेत 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले। प्रभारी सीएमओ डॉ. अशोक तोमर ने बताया कि सभी 16 संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। सभी की संपर्क सूची तैयार की जा रही है। वहीं श्रीनगर क्षेत्र में 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सिटी रिस्पांस टीम प्रभारी बलवंत चौहान ने बताया कि श्रीनगर और श्रीकोट में 17 लोगों की रेपिड एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया के रेपिड टेस्ट में बेस अस्पताल के ईएनटी विभाग का एक तकनीशियन भी पॉजिटिव आया है।
कोरोना संक्रमित मिलने पर पीएनबी बंद
गोपेश्वर/देवाल। चमोली जिले में मंगलवार को कोरोना के 18 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1868 हो गई है। इसमें से 1594 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं पंजाब नेशनल बैंक शाखा के एक कर्मी के कोरोना संक्रमित होने पर मंगलवार को दिनभर बैंक बंद रहा। बुधवार को बैंक को सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं देवाल ब्लॉक के धरामल्ला गांव में एंटीजन जांच में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के ललित जुयाल ने बताया कि 68 लोगों के एंटीजन व आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए थे। संक्रमित के सीधे संपर्क में आने वालों की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि तीन महिला सहित चार की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव है। ब्यूरो/संवाद

टिहरी जिले में 3130 पहुंची संक्रमितों की संख्या
नई टिहरी। मंगलवार को जिले में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिससे अब कुल संक्रमितों की संख्या 3130 पहुंच गई है। इनमें से 2940 लोगों के स्वस्थ होने के बाद 187 एक्टिव केस रह गए हैं। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है, जिससे सावधानी बरतने की जरूरत है। एडीएम ने लोगों से घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने और दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed