{"_id":"68385d5dc7fb6c2eed008d1f","slug":"two-devotees-died-due-to-cardiac-arrest-in-badrinath-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-112706-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: बदरीनाथ में दो श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत, छत्तीसगढ़ से पहुंचा था दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: बदरीनाथ में दो श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत, छत्तीसगढ़ से पहुंचा था दल
Thu, 29 May 2025 10:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 29 May 2025 10:27 PM IST
सार
बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ के आठ लोगों का दल पहुंचा था जिसमें सात महिलाएं व एक पुरुष शामिल थे। सभी दर्शन करने के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदरीनाथ धाम में दो और श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। तीन दिन में धाम में चार लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ के आठ लोगों का दल पहुंचा था जिसमें सात महिलाएं व एक पुरुष शामिल थे। सभी दर्शन करने के लिए लाइन में लगे थे। तभी किशोर शाहू (63) के सीने में तेज दर्द हुआ। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के लिए शव छत्तीसगढ़ ले जाना चुनौती थी। आपसी सहमति के बाद पुलिस और प्रशासन के सहयोग से बदरीनाथ धाम में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बदरीनाथ धाम में मौसम खराब...बरसाती व छाता लेकर दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
वहीं बुधवार को भी ओमबाला पत्नी अवबीस त्यागी (65) की भी हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को भी गुजरात के अहमदाबाद निवासी भावना बेन और मंडला मध्यप्रदेश निवासी संतोष प्रजापति की भी तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई थी। तीन दिन में धाम में चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
विज्ञापन