{"_id":"671a216849ae3f15d70c354e","slug":"two-day-fair-for-anchal-milk-producers-from-26th-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-109959-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आंचल दुग्ध उत्पादकों के लिए दो दिवसीय मेला 26 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आंचल दुग्ध उत्पादकों के लिए दो दिवसीय मेला 26 से
Thu, 24 Oct 2024 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:58 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ सिमली चमोली की ओर से 26 और 27 अक्तूबर को नंदप्रयाग में आंचल दुग्ध उत्पादकों के लिए दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
दुग्ध संघ के प्रबंधक प्रदीप ध्यानी ने बताया कि मेले के प्रथम दिन अक्षत नाट्य संस्था की ओर से मुखौटा नृत्य, दही हांडी, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता होगी जबकि दूसरे दिन आंचल दुग्ध और दुग्ध उत्पादकों का प्रदर्शन, स्कूली बच्चों की ओर पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता और लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही मेले में विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य पशुपालकों को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाना है। संवाद