{"_id":"67c0a0c57570e52e0d0d7f13","slug":"truck-overturned-on-badrinath-highway-jammed-traffic-halted-for-two-hours-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-629723-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर पलटा ट्रक, लगा जाम, दो घंटे तक ठप रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर पलटा ट्रक, लगा जाम, दो घंटे तक ठप रही आवाजाही
Thu, 27 Feb 2025 10:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर छिनका में ट्रक पलटने से लगा वाहनों का जाम। संवाद
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बृहस्पतिवार को पीपलकोटी की ओर जा रहा एक ट्रक छिनका में हाईवे पर ही पलट गया जिससे लोगों को करीब दो घंटे जाम का सामना करना पड़ा।
थाने में सूचना देने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। जब डीएम को इसकी सूचना मिली तो उनके हस्तक्षेप के बाद जाम खुल पाया।
बदरीनाथ हाईवे पर अपराह्न में करीब साढ़े तीन बजे छिनका बाजार से करीब 300 मीटर दूर भूस्खलन क्षेत्र में एक ट्रक हाईवे पर ही पलट गया जिससे हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों ने चमोली थाने को इसकी जानकारी दी लेकिन मौके पर न तो पुलिस पहुंची और ना ही क्रेन।
जब जिलाधिकारी संदीप तिवारी को हाईवे बाधित होने की सूचना मिली तो उन्होंने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को शीघ्र ट्रक हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद विभागीय अधिकारी पोकलेन मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और शाम साढ़े पांच बजे ट्रक को हाईवे से किनारे किया गया। तब जाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। हाईवे खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।