फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tree fell on Nainital Highway

Chamoli News: नैनीताल हाईवे पर गिरा पेड़

Wed, 07 Aug 2024 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 07 Aug 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on Nainital Highway
फोटो- कर्णप्रयाग गखेड़ गधेरे में टूटे पेड़ को काटते डीडीआरएफ के लोग। स्त्रोत।
कर्णप्रयाग। मंगलवार रात को हुई बारिश के कारण नैनीताल हाईवे पर जखेड़ गदेरे के पास एक पेड़ टूटकर हाईवे पर आ गिरा। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय के निर्देश पर डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को कटकर की सहायता से काटकर हटाया तब जाकर हाईवे पर आवाजाही शुरू हुई। इस मौके पर डीडीआरएफ के लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र कुमार, शिव कुमार और विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



सुख्तोली में मंदिर की छत उड़ी
कर्णप्रयाग। आंधी से ब्लॉक के सुख्तोली गांव में एक मंदिर को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण उत्तम तोपाल ने बताया कि आंधी और बारिश से गांव के एक मंदिर की टिन की छत उड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर की मरम्मत कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन


चमोली जिले की 32 सड़कें बंद, नंदानगर का संपर्क कटा
गोपेश्वर/नंदानगर/पोखरी। लगातार हो रही बारिश से चमोली जिले की 32 सड़कें बंद हो गईं। वहीं दो जगह मलबा आने से नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क पर भी यातायात ठप हो गया है। इससे पूरे नंदानगर क्षेत्र का आपस में संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली जिले में दो दिन से हो रही बारिश से कई सड़कें बंद हो गई हैं। सड़क बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बाजार आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं। वहीं पीएमजीएसवाई पोखरी की निजमुला-पाणा ईराणी सड़क 25 व ब्रिडकुल गैरसैंण की मींगडांगटोली से हंसकोटी सड़क और लोनिवि थराली की डुंग्री-रतगांव सड़क 27 जुलाई से बंद पड़ी है। जबकि कुहेड़-मैठाणा पलेठी सरतोली मथरपाल नैथोली सड़क 31 जुलाई, हाटकल्याणी-सवाड़ सड़क 30 से जबकि थराली से नेनगढ़, परसाली से सिलोडी सड़क एक जुलाई से बंद पड़ी है। वहीं पोखरी क्षेत्र की कई सड़कें बारिश के कारण बंद हैं जिससे ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें जगह-जगह मलबा आने और पुश्ता टूटने से बंद हो गई हैं। ग्रामीण पैदल आवाजाही कर रहे हैं। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली व लोनिवि के सहायक अभियंता केके सिंह ने बताया कि सड़क खुलवाने के लिए जेसीबी भेज दी गई है। जल्द सड़कें खोल दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed