फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Travelers will not be able to stay the night at Badrinath Dham

बदरीनाथ धाम में रात को नहीं रुक सकेंगे यात्री

Tue, 30 Jun 2020 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Travelers will not be able to stay the night at Badrinath Dham
आज से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। फिलहाल बदरीनाथ धाम में किसी भी यात्री को रात में रुकने की अनुमति नहीं होगी। बदरीनाथ के दर्शनों के लिए पास बनवाने होंगे जो फिलहाल लामबगड़ चेकपोस्ट पर बनेंगे। वहीं शाम चार बजे के बाद लामबगड़ से किसी भी यात्री को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने राज्य के लोगों के लिए एक जुलाई से कुछ शर्तों के साथ चारधाम यात्रा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। एसडीएम जोशीमठ अनिल चन्याल ने बताया कि बदरीनाथ धाम में एक बार में सीमित यात्री ही जा सकेंगे। एक हजार से 1200 तक यात्री एक दिन में दर्शन कर सकेंगे, लेकिन को भी वहां रात्रि विश्राम की अनुमति नहीं है। दर्शन कर यात्रियों को सीधे वापस लौटना होगा। अभी वहां पर रहने खाने की व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने बताया कि लामबगड़ में चेकपोस्ट बनाई गई है। जब तक ऑनलाइन पास बनने शुरू नहीं होते तब तक यहां पर ऑफ लाइन पास बनाए जाएंगे। शाम चार बजे के बाद इस बैरियर से किसी को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पांडुकेश्वर में तो होटल व्यवसायी यात्रियों को रुकवाने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन जोशीमठ के होटल व्यवसायी तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

व्यवस्था बनाने में लगेगा समय
बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता का कहना है कि अभी तक धाम में किसी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं थी, जिसके चलते होटल सहित अन्य दुकानदार नहीं पहुंच पाए थे। ज्यादातर कारीगर बाहर से आते हैं, कुछ होटल व्यवसायी भी बाहर से हैं। ऐसे में वह आते भी हैं तो पहले उनको क्वारंटीन अवधि पूरी करनी होगी। उसके बाद ही वह काम शुरू कर पाएंगे। स्थानीय होटल व्यवसायियों को भी व्यवस्था बनाने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed