फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Transport department took out tricolor rally

Chamoli News: परिवहन विभाग ने निकाली तिरंगा रैली

Wed, 13 Aug 2025 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 13 Aug 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Transport department took out tricolor rally
फोटो
विज्ञापन

लोगोंं को यातायात के नियम भी बताए, गैरसैंण में भी चला अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। परिवहन विभाग चमोली ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व नगर के पंचपुलिया से परिवहन विभाग के कार्यालय कालेश्वर तक बाइक पर तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी भी दी।

संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भट्टगाईं (प्रशासन) और एआरटीओ सुरेंद्र सिंह कपकोटी (परिवर्तन) के नेतृत्व में पंचपुलिया से परिवहन विभाग के कार्यालय कालेश्वर तक वाहन चालकों और विभागीय कर्मियों ने तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारों के साथ रैली निकाली। इसके बाद विभागीय कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट पहनने सहित यातायात के नियमों जानकारी दी। तिरंगा रैली में परिवहन कर अधिकारी दीपक कुमार, प्रशासनिक अधिकारी अजय नौडियाल, नवीन कुमार, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर गैरसैंण में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में भी तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान हर घर तिरंगा वितरण करते हुए हर घर में तिरंगा फहराने के लिए आम जन मानस को प्रेरित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अरुण सैनी, थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह, नपं के सभासद मंगल नारायण, दयाल सिंह,उमा देवी, पुष्पा देवी और संदीप धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed