फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Training in making new designs woolen clothes

नए डिजायन के ऊनी कपड़े बनाने का प्रशिक्षण दिया

Thu, 11 Jun 2020 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Training in making new designs woolen clothes
देश के अंतिम गांव माणा की भोटिया जनजाति की महिलाओं को डिजायन वाले ऊनी कपड़े बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट की ओर से दिए गए प्रशिक्षण का समापन जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने किया। यह प्रशिक्षण तीन दिसंबर से शुरू हुआ था और लॉकडाउन के कारण बीच में रोक दिया गया था। अब बृहस्पतिवार को इसका समापन हुआ।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान यात्री बड़ी संख्या में माणा गांव भी घूमने जाते हैं और यहां से ऊनी कपड़े खरीदते हैं। इन कपड़ों को और बेहतर ढंग से डिजायन करने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल मिशन हैंडीक्राफ्ट के निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि महिलाओं को ऊनी दोखा, मफलर, टोपी, स्वेटर, पंखी, कंबल, कोट, कुर्ता आदि को नए तरीके से बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। अब यहां के बनाए कपड़े भी नए लुक में दिखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed