फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Trained students of college will make aware about organic farming

जैविक खेती को जागरूक करेंगे कॉलेज के प्रशिक्षित छात्र

Tue, 05 Apr 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Trained students of college will make aware about organic farming
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्यमंत्री नवाचार योजना के तहत जैविक खेती जागरूकता केंद्र का शुभारंभ किया गया, जिसमें महाविद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। यह छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण लेने के बाद आसपास के गांवों में जाकर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही सरकार की ओर से जैविक खेती को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की भी ग्रामीणों को जानकारी देंगे।
विज्ञापन

जैविक खेती को बढ़वा देने के लिए सरकार ने योजना बनाई है, जिसके तहत महाविद्यालय में जागरूकता केंद्र स्थापित किया गया। इसके तहत महाविद्यालय में जैविक कृषि प्रमाणपत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि पंजीकृत छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्रों को उन जगह भी ले जाया जाएगा जहां जैविक खेती हो रही है। जैविक उत्पादों की मार्केटिंग, उत्पादों को बाजार तक ले जाने और बेचने तक का सारा काम सरकार करेगी। इस दौरान विशेषज्ञ राकेश गैरोला ने वर्मी कंपोस्ट, सीड प्रोडक्शन, सीड बैंक आदि के बारे में बताया। बताया कि आज बाजार में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ती जा रही है। इस दौरान नीरजा, प्रभारी प्राचार्य डा. मनीष डंगवाल, डा. मनीष मिश्रा, डा. जगमोहन सिंह नेगी, डा. रंजू बिष्ट, डा. रूपेश कुमार, डा. राकेश मौर्य, डा. बीपी देवली, डा. अरविंद भट्ट और डा. भावना मेहरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed