{"_id":"6a6f2db1ccbd9bd0620ab71f","slug":"traffic-disrupted-due-to-waterlogging-on-the-highway-in-sonla-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120053-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सोनला में हाईवे पर जलभराव से आवाजाही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सोनला में हाईवे पर जलभराव से आवाजाही प्रभावित
Sun, 02 Aug 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
गोपेश्वर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनला में जलभराव और सड़क पर बने गड्ढे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी और विनोद रावत ने बताया कि एनएचआईडीसीएल की ओर से सड़क किनारे नाली का निर्माण नहीं किए जाने से बरसाती पानी हाईवे पर जमा हो रहा है। इससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने जल्द नाली निर्माण और सड़क की मरम्मत की मांग की है। संवाद