{"_id":"66b0e189e984094e1c07369e","slug":"traders-protest-against-increase-in-user-charge-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-107436-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: यूजर चार्ज बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: यूजर चार्ज बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
Mon, 05 Aug 2024 07:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 05 Aug 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
यूजर चार्ज बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन करते जोशीमठ के व्यापाारी। संवाद
फोटो
ज्योतिर्मठ। यूजर चार्ज बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने पालिका से बढ़ाए चार्ज को वापस लेने की मांग की। कहा यदि इस आदेश को वापस नहीं लिया गया तो व्यापार संघ और होटल एसोसिएशन उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
व्यापार संघ जोशीमठ के अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी और व्यापारियों ने आरोप लगाया कि यूजर चार्ज के नाम पर व्यापारियों से वसूली की जा रही है। अभी तक वे 30 रुपये प्रतिमाह यूजर चार्ज देते थे लेकिन अब दुकान के हिसाब से यूजर चार्ज बढ़ा दिए गए हैं। फल, सब्जी, रेस्टोरेंट, क्लीनिक/मेडिकल, मीट विक्रेता से 500 रुपये, होटल/लॉज/गेस्ट हाउस से 250 रुपये व अन्य छोटी दुकानों से 150 से 70 रुपये प्रति माह यूजर चार्ज लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के व्यापारी आपदाओं से त्रस्त हैं और अब नगर पालिका की ओर से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री सौरभ राणा, कन्हैया लाल शाह, बलवीर राणा, पीयूष, सुखदेव, जयप्रकाश भट्ट सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।