फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Traders opposed the trade fair

व्यापारियों ने किया ट्रेड मेले का विरोध

Fri, 15 Oct 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Traders opposed the trade fair
नगर के व्यापारियों ने गोपेश्वर में संचालित ट्रेड मेले का विरोध किया है। व्यापारियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि ट्रेड मेले से नगर के छोटे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, महामंत्री आयुष चौहान, मनीष झिंक्वाण सहित अन्य व्यापारियों ने कहा कि गोपेश्वर में त्योहारों व शादियों के समय आए दिन बाहर से अपंजीकृत व्यापारी पहुंचकर ट्रेड मेले का संचालन करते हैं। वे विभिन्न होटलों को किराए पर लेकर सेल लगाते हैं, जिससे हमारा व्यापार प्रभावित होता है। व्यापारियों ने प्रशासन की ओर से मामले में कोई कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इधर, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए नगर पालिका और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed