फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tourists who went to Bugyal were called back, entry was banned.

Chamoli News: बुग्याल गए पर्यटकों को वापस बुलाया, प्रवेश पर रोक

Wed, 28 Jan 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 28 Jan 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Tourists who went to Bugyal were called back, entry was banned.
सफेद चादर से ढ़का देवाल का वाण गांव। स्रोत: जागरूक पाठक
फोटो
विज्ञापन

रुपकुंड, आली, वेदनी, ब्रह्मताल, बगजी में जमकर हुई बर्फबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। दो दिन तक बारिश-बर्फबारी से मुख्य पर्यटन स्थल रुपकुंड, वेदनी बुग्याल, ऑली बुग्याल, भीकलताल, ब्रह्मताल, गैरोली पातल, बगजी बुग्याल बर्फ से ढक गए। करीब डेढ़ से दो फीट बर्फ पड़ने से वन विभाग ने बुग्यालों में गए सभी पर्यटकों को वापस बुला लिया। बुग्यालों में लगातार बर्फबारी होने से वन विभाग ने पर्यटकों को लोहाजंग में ही रोक दिया और बुग्याल में जाने से रोक लगा दी है।
घेस, हिमनी, बलाण, पिनाऊं, वाण, कुलिंग, दीदना, बांक, लोहाजंग, मुंदोली आदि कई गांव में जमकर बर्फबारी हुई। हिमालयी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से पिंडर व कैल नदी किनारे बसे गांव भी शीतलहर की चपेट में आ गए। लोहाजंग में तैनात वन विभाग के कर्मी बलवीर बिष्ट ने बताया कि रुपकुंड, वेदनी, ऑली, भीकलताल, ब्रह्मताल, बगजी में करीब डेढ़ से दो फीट बर्फ है। ऐसे में पर्यटक लोहाजंग लौट गाए हैं। वन विभाग ने बुधवार को बुग्याल में प्रवेश बंद कर दिया है। मौसम साफ होने के बाद पर्यटकों को बुग्याल में जाने की अनुमति दी जाएगी।वहीं कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, गौचर, थराली, गैरसैंण में बुधवार सुबह करीब 10 बजे तक बारिश जारी रही।
विज्ञापन

फोटो
चार घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति
देवाल। बुधवार सुबह करीब 5 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मुनिश कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन के जंपर जल जाने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी जिसके बाद 66 केवी से विद्युत सप्लाई की गई। संवाद

सफेद चादर से ढ़का देवाल का वाण गांव। स्रोत: जागरूक पाठक

सफेद चादर से ढ़का देवाल का वाण गांव। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed