{"_id":"67d6db79a3054ce98f089447","slug":"tourists-started-arriving-in-chopta-kanchulakhark-to-enjoy-the-snow-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-111310-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चोपता, कांचुलाखर्क में बर्फ का लुत्फ लेने पहुंचने लगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चोपता, कांचुलाखर्क में बर्फ का लुत्फ लेने पहुंचने लगे पर्यटक
Sun, 16 Mar 2025 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 16 Mar 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर-ऊखीमठ हाईवे पर कांचुलाखर्क में बर्फ का मजा लेते पर्यटक। स्रोत: जागरुक पाठक
फोटो
चमोली-ऊखीमठ हाईवे पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे से बर्फ पिघलने के बाद अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इसी के साथ ही क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। पर्यटन स्थल चोपता और कांचुलाखर्क में पर्यटक बर्फ का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। रुद्रप्रयाग जनपद की ओर से भी पर्यटक चोपता, दुग्गलभिट्टा, भुनकला और कांचुलाखर्क पहुंच रहे हैं। इन जगहों पर अभी करीब एक फीट तक बर्फ है।
पर्यटक दिनभर पर्यटन स्थलों का दीदार करने के बाद रात्रि प्रवास के लिए मंडल पहुंच रहे हैं। मंडल में होटल व्यवसायी भगत सिंह बिष्ट ने बताया कि पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। पर्यटक तुंगनाथ मंदिर की तलहटी तक पहुंचकर बर्फ का मजा ले रहे हैं। गोपेश्वर के अरविंद नेगी का कहना है कि चोपता बाजार क्षेत्र में बर्फ पिघल गई है लेकिन आसपास बर्फ जमी है। पर्यटक इन जगहों पर खड़े होकर फोटो खींच रहे हैं। अप्रैल माह से इस क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाएगी।