{"_id":"5e760a3d8ebc3e76d36adf25","slug":"tourists-reach-auli-despite-the-ban-gopeshwar-news-drn339879252","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बावजूद औली पहुंचे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बावजूद औली पहुंचे पर्यटक
विज्ञापन
प्रशासन की रोक के बावजूद औली में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शनिवार को भी कुछ पर्यटक औली पहुंच गए, लेकिन इसकी प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। वहीं बीआरओ के मजदूर भी लगातार बाहर से आ रहे हैं।
कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरे जिले में पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी है। इसी क्रम में चमोली जिला प्रशासन ने भी पर्यटकों के यहां आने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद शनिवार को दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के करीब छह पर्यटक अलग-अलग वाहनों से औली पहुंच गए।
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी का कहना है कि क्षेत्र में बीआरओ के मजदूर बाहरी राज्यों से बड़ी तादात में पहुंच रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कोराना फैलने का खतरा बना है। जिले में बाहरी लोगों के आने पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए। इस संबंध में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि बीआरओ और जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों से बाहर से आने वाले मजदूरों के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। गौचर से आगे पर्यटकों के आने पर रोक लगाई गई है, जो पर्यटक यहां पहुंचे हैं वह दूसरे स्थानों से आए हैं। इस बारे में जांच की जाएगी। उधर रोपवे सहायक प्रबंधक दिनेश मलासी ने बताया कि 31 मार्च तक रोपवे बंद किया गया है।