फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tourism Department decorated Adibadri temple for the first time

Chamoli News: पर्यटन विभाग ने पहली बार आदिबदरी मंदिर को सजाया

Mon, 13 Jan 2025 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 13 Jan 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Tourism Department decorated Adibadri temple for the first time
मकर संक्राति से सजा आदिबदरी मंदिर। संवाद
फोटो-
विज्ञापन

आज खुलेंगे कपाट, करीब डेढ़ सौ मीटर दायरे में फूलों और लड़ियों से सजाया है क्षेत्र
लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी
कर्णप्रयाग। 16 मंदिर समूहों के मुख्य मंदिर भगवान आदिबदरी के कपाट आज ब्रह्ममुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके लिए मंदिर और बाजार को पर्यटन विभाग की ओर से सजाया गया है। पहली बार पर्यटन विभाग ने इस मंदिर को कपाटोद्घाटन पर सजाकर आकर्षक बनाने की पहल की है।

आदिबदरी में भगवान विष्णु का मुख्य मंदिर है। यहां भगवान विष्णु चतुर्भुज रूप में वरद मुद्रा में हैं। साथ ही अन्य देवी देवताओं सहित 14 मंदिर हैं। यहां पौष माह की संक्रांति को मंदिर के कपाट बंद करने की परंपरा है। जबकि एक माह कपाट बंद रहने के बाद मकर संक्रांति को मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं। अब तक इस प्रक्रिया में मंदिर समिति विभिन्न कार्यक्रम करती थीं और मंदिर को सजाती थी। मगर पहली बार पर्यटन विभाग इस काम को कर रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने कहा कि मुख्य मंदिर और अन्य मंदिरों के अलावा पूरे बाजार को करीब डेढ़ सौ मीटर के दायरे में फूलों और लड़ियों से सजाया है। यह सजावट तीन दिनों तक रहेगी। कहा कि पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के पूरे प्रयास विभाग कर रहा है। मंदिर के कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया पर्यटन विभाग अपने सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण करेगा। वहीं कपाट खुलने पर मंदिर में कई कार्यक्रम होंगे। गढ़वाल राइफल कीर्तन मंडप में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। जहां आचार्य नागेंद्र तिवारी श्रद्धालुओं को कथा का प्रवचन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed