फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   took stock of security arrangements

Chamoli News: सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Thu, 26 Oct 2023 05:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
took stock of security arrangements
कर्णप्रयाग। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बद्रीनाथ भ्रमण के मद्देनजर पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक अनंत शंकर ताकवाले, पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव ने बद्रीनाथ में व्यवस्था देखीं। जबकि सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी प्रीति प्रियदर्शिनी ने गौचर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में नियुक्त पुलिस बल एवं प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस फोर्स को अपने ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त रहने के निर्देश दिए। इस दौरान यातायात व्यवस्था का जायजा भी लिया गया। मौके पर ड्यूटी में नियुक्त समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--------
एसडीएम ने भी गौचर में व्यवस्थाएं जांची

गौचर। उपराष्ट्रपति के शुक्रवार को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए आने के कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी जोरों पर हैं। मौसम खराब होने या अन्य संभावित स्थितियों में प्रशासन ने गौचर में उपराष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग और ठहरने, खाने की व्यवस्थाएं की हैं। इसके लिए गौचर हवाई पट्टी को पूरी तरह खाली कर यहां सुरक्षा बल तैनात किया है। डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को यहां सुरक्षा, यातायात और उपराष्ट्रपति के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed